सारंगढ़। नगर के हृदय स्थल नंदा चैक से सदर बाजार रोड की पांचवें नंबर की दुकान में रात्रि 8 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यह दुकान जिसमें 80ः सामग्री प्लास्टिक के हैं और 20ः सामग्री लोहे की है। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर के भीतर एक महिला और उसका पुत्र फंसा हुआ था। एक लड़का और पिता दुकान में थे , शॉर्ट सर्किट से आग लगते ही वें दोनों बाहर निकल गए और जोर जोर से चिल्लाने लगें। जिनकी आवाज सुन और आग को देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
पत्रकार भरत अग्रवाल द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनीष गायकवाड को फोन लगाया गया। 10 मिनट के भीतर गायकवाड अपनी टीम के साथ फायर ब्रिगेड लेकर पहुंच गए। वही कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल के फोन से मेन रोड की लाइट तत्काल काट दी गई। फायर बिग्रेड आते ही आग को नियंत्रित किया जा रहा था लेकिन पानी समाप्त हो जाने के कारण पुनः पानी लेने के लिए फायर बिग्रेड चली गई।
विदित हो घटना की जानकारी मिलते ही विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक प्रतिनिधि सोनी अजय बंजारे, पार्षद शुभम वाजपेयी , पार्षद अमित तिवारी , पार्षद सरिता गोपाल के साथ ही साथ कांग्रेसी और भाजपाई नेता के साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोनिका वर्मा, तहसीलदार आयुष तिवारी, थानेदार साहू जी, एसडी ओपी श्रीमती साहू के साथ ही साथ अन्य अधिकारी मौके पर उपस्थित हो गए।
धू धू करके जल रहें नटवर अग्रवाल के घर से लगे सजन अग्रवाल के घर जो बाहर से ताला बंद था। तो भीतर फंसे मां बेटे को निकालने के लिए पुलिस की उपस्थिति में उसके घर का ताला खोला गया और उन दोनों मां बेटों को बाहर निकाला गया। विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े , एसडीएम मोनिका वर्मा घर में फंसी और आग और धुएं में घिरी महिला और उसके पुत्र से चर्चा कर शांत्वना दिए।
