तेज रफ्तार पिकअप पलटी, दो महिला गंभीर, अन्य कई घायल, दशकर्म में शामिल होनें जा रहे थे ग्रामीण

by Kakajee News

रायगढ़। जिले के पुसौर ब्लाक में आज दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप के पलट जाने की घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं वहीं वाहन में सवार अन्य लोगों को भी चोट आई है। घायलों को पुसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद से पिकअप चालक फरार हो गया है।


इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर तकरीबन ढाई बजे दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होनें सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रा निवासी तकरीबन 35-40 ग्रामीण एक पिकअप में सवार होकर सराईपाली जा रहे थे इसी दौरान वाहन जब पुसौर ब्लाक के ग्राम त्रिभौना के पास पहुंची ही थी कि पिकअप वाहन चालक अपने वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलट गई। इस घटना में दो महिलाओं को गंभीर रूप से चोट आई है, जिन्हें रायगढ़ जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। इसके साथ ही वाहन में सवार अन्य लोगों को भी चोटे जिन्हें पुसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।

5 से 40 साल तक लोग सवार थे वाहन में
मिली जानकारी के अनुसार पुसौर ब्लाक के ग्राम त्रिभौना के पास अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप में में 5 से लेकर 40 साल तक के लोग सवार थे और अभी तक घायलों का नाम पता नही चल सका है। घटना की सूचना के बाद पुसौर थाने की टीम मौके के लिये निकल गई है।

Related Posts

Leave a Comment