रायगढ़। आज चैकी से अपग्रेड होकर थाना बन नए थाना जूटमिल द्वारा क्षेत्र में जुआ, शराब व अवैधानिक कृतियों पर अंकुश लगाने की ओर कार्रवाई करते हुए जुआ रेड की बड़ी कार्यवाही से शुरुआत की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा तथा सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर आज दोपहर 15ः30 बजे थाना प्रभारी जूटमिल साइबर सेल प्रभारी कमल किशोर पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि बेनीकुंज तिराहा दीप लाल निराला के घर पर जुआरियों का जमावड़ा लगा है जो 52 पत्ती ताश से रुपयों के दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर सुनियोजित तरीके से थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल हमराह स्टाफ के साथ जुआ रेड कार्यवाही किया गया । मौके पर कुछ जुआरी पुलिस को देखकर जुआ फड़ से भागे । पुलिस टीम द्वारा मौके से 7 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है जिनके फड और पास से नगद रुपए 1,10,500 और ताश की गड्डी जप्त किया गया है ।
जुआ रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी एसआई कमल किशोर पटेल के साथ, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक धनुर्जय चंद्र बेहरा, विनय तिवारी, विक्रम सिंह, संतोष एक्का और आरक्षक शशि भूषण साहू की प्रमुख भूमिका रही है ।
