पुराने स्मार्टफोन को फेकें नहीं, बना लें CCTV, बस इस एक ऐप से हो जाएगा काम

by Kakajee News

दरअसल, ज्यादातर लोग आजकल फटाफट स्मार्टफोन बदलने लगे हैं. ऐसे में पुराना स्मार्टफोन कई बार घर में एक कोने में रखा रह जाता है. लेकिन, आपको जानकार अच्छा लगेगा कि यही पुराना फोन आपकी काफी मदद कर सकते हैं.

आजकल छोटे-बड़े सभी शहरों और गांवों में चोरी की घटनाएं बढ़ गईं हैं. ऐसे में लोग अपने घरों में CCTV लगवाना पसंद करते हैं. ताकी घर से बाहर रहने पर घर की निगरानी की जा सके. लेकिन, CCTV लगवाने की कीमत 5,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक आती है.ऐसे में घर रखे पुराने फोन को ही आप बतौर CCTV इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे कम से कम आपका काम तो चल जाएगा. लेकिन, अगर आप ये सोच रहे हैं कि पुराना फोन आखिर कैसे CCTV बन सकता है. तो इसका तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं.


दरअसल, आपको पुराने फोन और आपके मौजूदा फोन दोनों में ही Alfred CCTV Camera ऐप को आपको डाउनलोड करना होगा. ये ऐप पुराने स्मार्टफोन को CCTV बनाने के काम आता है.


इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको अपने पुराने स्मार्टफोन को बतौर CCTV इस्तेमाल करना है और मौजूदा फोन को बतौर मॉनिटर.
इसके बाद आपको पुराने फोन को उस जगह फिट करना है, जहां आप फोन को बतौर CCTV इस्तेमाल करना चाहते हैं. इसके बाद आपको इस फोन को एक स्ट्रॉन्ग इंटरनेट से कनेक्ट करना होगा.


इस पुराने फोन की बैटरी खत्म ना हो इसके लिए आपको इसे पावर सप्लाई भी देनी होगी. या इसे पावर बैंक से कनेक्ट करना होगा. साथ ही ध्यान रखना होगा कि कैमरे पर धूल-मिट्टी ना जाए. फिर आपका काम हो जाएगा.

Related Posts

Leave a Comment