327
रायगढ़ । रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट में जिले के 49 वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मंडावी सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा इसके पूर्व जांजगीर-चांपा व राजनांदगांव जिले के कलेक्टर रहे हैं। वे आयुक्त, जनसंपर्क व सीईओ जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के पद पर भी रहे हैं।
