कलयुगी पुत्र की घटिया करतूत, पिता के साथ मिलकर अपनी ही मां को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया घटना को अंजाम, पढ़ें पूरी खबर

by Kakajee News

बलौदाबाजार। आपसी विवाद के चलते पिता के साथ मिलकर पुत्र ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देते हुए सील लोढ़ा से सिर कुचलकर अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में आज उक्त वक्त दिल दहला देने वाली खबर निकलकर सामने आई जब एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता के साथ मिलकर सील लोढा से सिर कुचलकर अपनी ही मां की जघन्य हत्या कर दी।


बताया जा रहा है कि मृतका कस्तूरबा छात्रावास कसडोल में रसोईया का काम करती थी। कई वर्षो से पति और उसके पुत्र से महिला का का विवाद चला आ रहा था और आज सुबह उन दोनों ने मिलकर इस हृदय विदारक घटना को अंजाम दे दिया है।


बहरहाल घटना की सूचना मिलने के बाद कसडोल थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाते हुए आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Posts

Leave a Comment