भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से हुई घटना

by Kakajee News

नव गठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है जहां एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल में सवार अंबागढ़ चौकी विकासखंड के चिखली गांव के सचिव सहित तीन ग्रामीणों की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने अंबागढ़ चौकी,चिल्हाटी स्टेट हाईवे के मुजाल गांव में तीनों मोटरसाइकिल सवारों को रौंद दिया।


सड़क हादसे में घटना इतनी दर्दनाक थी कि इस हादसे में तीनों मृतकों के शरीर अलग-अलग टुकड़ों में बट गया जिसे बटोर कर ग्रामीणों के सहायता से पुलिस ने अंबागढ़ चौकी मुख्यालय पोस्टमार्टम हेतु पहुंचाया।पतासाजी मे मृतकों के संबंध में बताया गया कि रमेश श्रीवास्तव ग्राम पंचायत सचिव के पद पर डोंगरगांव विकासखंड के मनेरी ग्राम पचायत में पदस्थ थे इसके साथ ही मृतक उदयलाल, महराज साय आपस में दोस्त है जो एक साथ मोटरसाइकिल में किसी काम को लेकर चिल्हाटी गए हुए थे और वहां से वापसी के दौरान भीषण हादसे का शिकार हो गए।


पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से तीनों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है फिलहाल अज्ञात वाहन के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा 3 लोगों की एक साथ मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस द्वारा पूरे मामले में जांच की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment