508
रायगढ़। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति प्रोफेसर आलोक चक्रवाल श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर बाबा जी का दर्शन लाभ व हवन पूजन कर विश्वविद्यालय की उन्नति एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना कर, कहा आज मुझे महान तपस्वी का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, मैं बहुत आश्चर्यचकित हूं कि विगत 24 वर्षों से खुले आसमान के नीचे एक ही स्थान पर विराजमान है। परिवार के साथ पुनः बाबा जी का आशीर्वाद एवं दर्शन लाभ लेने आऊंगा। श्री सत्यनारायण बाबा जी एवं उनकी तपोभूमि को मेरा सादर प्रणाम
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, अशोक लांबा, नीरज चंदेल, किशोर साहू, सतीश सराफ, मीनकेतन डनसेना, गिरीश मिश्रा एवं मंदिर के सभी सेवकों ने उनका अभिनंदन व उचित सत्कार किया।
