जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के आलदण्ड में शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद जवानो ने 3 नाबालिक बच्चो को मुठभेड़ स्थल से बरामद किया है. बताया जा रहा है कि तीनो बच्चे नक्सलियो के डेरे में थे. नक्सली इन बच्चो को अवैध कार्यों के लिए दबाव बनाते हुए अपने साथ ले आये थे. जिन्हें जंगलों में नक्सली कार्य करवाया करते थे.जिन्हें अब पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से सकुशल निकाल कर उपचार करा बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया है.
कांकेर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 फरवरी 2023 को डीआरजी.जिला बल एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग में आलदंड के जंगल की ओर निकली थी.इस दौरान पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई. और मुठभेड़ के पश्चात् घटनास्थल की सर्चिंग करने पर कुछ व्यक्ति लुकते छिपते पाये गये थे .इन व्यक्तियों से पूछताछ करने पर ग्राम आलदंड, बिनागुण्डा, वट्टेकाल, पुस्तेर के आसपास का होना बताया.इसमें 02 बालक एवं 01 बालिका थी .
विस्तार से पूछताछ करने पर ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि नक्सलियों द्वारा उन्हें डरा धमका कर दबाव पूर्वक संगठन में काम करने जैसे सामान ढोने व खाना बनाने एवं अन्य कार्य करने हेतु बुलाया गया था.व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि पूर्व में भी नक्सलियों द्वारा ग्रामीणजन, बालक, बालिकाओं एवं उनके परिजनों को डरा धमका कर प्रतिबंधित कार्यों में संलिप्त होने हेतु दबाव बनाया जाता रहा है.
उक्त ग्रामीणों को पुलिस बल द्वारा मुठभेड़ स्थल से सुरक्षित निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पखांजूर में चिकित्सीय परीक्षण उपरांत नाबालिग बच्चों को किशोर न्याय अधिनियम के उपबंधानुसार जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा शेष ग्रामीणों को उनके परिजनों को तलब कर उनके सुपूर्द किया गया
मामले में माओवादी संगठनों द्वारा नाबालिग बच्चों को अपने विधि विरूद्ध क्रिया कलापों में संलिप्त करना पाये जाने पर पुलिस थाना छोटेबेठिया में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है.बरामद किये गये 02 बालक एवं 01 बालिका को जिला बाल कल्याण समिति के परामर्श के आधार पर उनकी इच्छानुसार पढ़ाई-लिखाई एवं अन्य पुनर्वास संबंधित सहायता शीघ्र उपलब्ध करायी जायेगी.
