गरियाबंद। बारातियों से भरी ट्रक। अनियंत्रित होकर पलट जाने की घटना एक कि मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वही 40 अन्य घायल हो गए है। अचानक घटी इस घटना से अफरा तफरी की स्थित निर्मित हो गई, सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल दाखिल कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद नेशनल हाईवे में ग्राम बारुका के पास बारातियों से भरी तेज रफ्तार ट्रक के पलटने से घटना में 40 से अधिक लोग बुरी तरीक़े से घायल हो गए, वही एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दुर्ग ज़िले के ग्राम केसरा से गरियाबंद से लगे ग्राम मोहेरा में बराती ट्रक 1109 आई हुई थी जो गुरुवार रात वापस दुर्ग जाते हुए ग्राम बारुका के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बाराती ट्रक में बड़ी संख्या में महिलायें और पुरुष सवार थे जिसमें घटना के बाद 40 से 50 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई है।
