छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर में नये तालाबों को बनाने, गहरीकरण और सुंदरीकरण का काम जारी है। वर्षा जल के संरक्षण और भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। इस योजना में हर जिले से तालाब चिन्हित किए जा रहे हैं ।
रायपुर,धमतरी , दुर्ग और बस्तर संभाग के सभी जिलों में काम शुरू हो गया है । धमतरी जिले के ग्राम भैसबोड़ में अमृत सरोवर के तहत स्वीकृति राशि-18.81 मजदूरी राशि-14.61सामाग्री राशि-4.20 (नया तालाब निर्माण कार्य )का भूमिपूजन रखा गया ,जिसके मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू शामिल हुई | अध्यक्षता मिनेश्वरी दिलीप साहू सरपंच ग्राम पंचायत भैसबोड़ ,विशिष्ट अतिथि सुनील गायकवाड जनपद सदस्य ,विमला देवदास सरपंच ग्राम पंचायत जरवायडीह के सानिध्य में संपन्न हुआ।