धीरे-धीरे एक महामारी का रूप लेती हुई दिख रही है. अगर अभी से इस डिजीज को कंट्रोल नहीं किया गया तो देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा इससे प्रभावित हो सकता है.
चिंता की बात यह है कि बड़ों के अलावा बच्चे भी अब कैंसर का शिकार हो रहे हैं. खानपान की गलत आदतों और खराब लाइफस्टाइल की वजह से ऐसा हो रहा है. भारत में हर साल बच्चों में कैंसर के करीब 50 हजार नए केस दर्ज किए जा रहे हैं.
बच्चों में कैंसर क्या फैलता बै और इसके लक्षण क्या हैं. इस बारे में गुरुग्राम के सीके बिरला अस्पताल की डॉ. पूजा बब्बर से डिटेल में जानते हैं.
डॉ. पूजा कहती हैं कि बच्चों के खानपान की आदतों में काफी बदलाव हो रहा है. वे हेल्दी डाइट नहीं ले रहे हैं और जंक फूड की ओर बढ़ रहे हैं. जिससे शरीर में बीमारी हो रही है. पैदा होने से 14 साल की उम्र तक के बच्चों में कैंसर के केस देखे जा रहे हैं. चिंता की बात यह है कि समय पर इसके लक्षणों की पहचान भी नहीं हो पाती है, जिससे बीमारी बढ़ जाती है.
जीन की वजह से भी होता है बच्चों को कैंसर
बच्चों में कैंसर होने की एक बड़ी वजह जीन से रिलेटिड है. कई मामलों में बच्चों में कैंसर का पता लगाना भी मुश्किल हो जाता है. लेकिन कुछ लक्षणों से इसका पता लगाया जा सकता है. लेकिन ये जरूरी है कि इस दौरान डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें. अगर दवा लेने के कुछ सप्ताह के बाद भी परेशानी कम नहीं हो रही है तो ऑन्कोलॉजिस्ट से संपर्क करें. ऐसा इसलिए क्योंकि कैंसर के मामले में जितना जल्दी बीमारी का पता लगेगा इलाज कराने में उतनी ही आसानी होगी. लेकिन अगर लापरवाही की गई और कैंसर एडवांस स्टेज में पहुंच जाता है को मरीज को काफी परेशानी हो सकती है.
बच्चों में कैंसर के ये हैं लक्षण
भूख कम लगना
अचानक वजन कम होना
अकसर सिरदर्द बने रहना
बहुत खून बहना
जख्म का आसानी से न भरना
पीलिया की शिकायत होना
बच्चों को कौन से कैंसर होने का रहता है खतरा
बोन कैंसर
ल्यूकेमिया यानी ब्लड कैंसर ( सबसे ज्यादा केस)
ब्रेन ट्यूमर
न्यूरोब्लास्टोमा
विल्मस ट्यूमर
