छत्तीसगढ़ के सामाजिक संगठनों में हलचल हो गई तेज , महासम्मेलन में शामिल हुए सीएम, कलार समाज ने मुख्यमंत्री के समाने कई मांगे भी रखी

by Kakajee News

रायपुर. विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर छत्तीसगढ़ के सामाजिक संगठनों में हलचल तेज हो गई है । चुनाव में समाज अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक सम्मेलन करने लगे हैं । रायपुर ले साइंस कॉलेज मैदान में आज आज कलार समाज ने महासम्मेलन का आयोजन किया था | जिसमे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए | कलार समाज ने मुख्यमंत्री के समाने कई मांगे भी रखी और मुख्यमंत्री ने उनकी मांगो को पूरी भी की | हालांकि उनकी सबसे प्रमुख मांग है कि उनके समाज में कम से कम पांच सीट विधानसभा चुनाव मिले |

कलार परिवार का लगभग सभी राजनीतिक दलों के साथ समरूपता का भाव है, लेकिन जो समाज का सम्मान करना जानता है समाज भी उनका सम्मान करना नहीं भूलता । पिछले चुनावों में समाज की राजनीतिक भूमिका से सभी दल वाकिफ है । वही कलार समाज महासम्मेलन में सीएम ने तीन प्रमुख घोषणाए की | जिसमे छत्तीसगढ़ में महुआ बोर्ड की होगी स्थापना , दूसरा बहादुर कलारिन जयंती के ऐच्छिक अवकाश की घोषणा, तीसरा भूखंड व्यवस्था कराने पर भवन बनाने दी जाएगी | इसके आलावा सीएम ने कहा प्रदेश में सामाजिक सम्मेलनों का दौर चल रहा है |


कलार समाज के सम्मेलन में तीन बार तीन माह में शामिल हो गया | कोई भी समाज मे शिक्षा जरुरी ,जो समाज शिक्षा से नाता तोड़ा वह पिछड़ गया | कलार समाज मे भी योग्यता के आधार पर ऊंचे स्थान पर है ,व्यक्ति से समाज है | शिक्षा का प्रकाश समाज के हर व्यक्ति तक पहुचना चाहिए
समाज की इकाई व्यक्ति है |

हम पिछले चार साल से व्यक्ति को केंद्र में रखकर ही योजनाएं शुरू कर रहे हैं | आज प्रतिस्पर्धा का ज़माना है , और उसके लिए भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी | जिसके लिए हमने अतमनन्द स्कूल खोले ,शिक्षा में हमने सबसें ज्यादा राशि बजट में रखें है |

Related Posts

Leave a Comment