खरसिया थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम व सहयोगियों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई, गोपाल राठौर की शिकायत पर शुरू हुई जांच

by Kakajee News

रायगढ़। जिले के खरसिया थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम के खिलाफ की गई शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ गृह विभाग व पुलिस के बड़े अधिकारियों के पास खरसिया विधानसभा के ग्राम हालाहुली निवासी गोपाल राठौर ने लिखित शिकायत करके कई गंभीर आरोप लगाए थे और इस शिकायत में गोपाल राठौर ने खरसिया थाना प्रभारी के साथ-साथ उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ भी शिकायत की थी। अब शिकायत की कापी मिलने के बाद इसमें पीड़ित को न्याय दिलाने के लिये जांच तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस गंभीर मामले में पुलिस कार्रवाई करेगी।


एक जानकारी के अनुसार खरसिया थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम एवं उनके सहयोगियों की बड़ सकती है मुश्किलें एफआईआर दर्ज करने एवं बर्खास्त करने के लिए मृतक जगदीश राठौर के हत्या का आरोप लगाते हुए उनके परिजनों द्वारा एसपी, आईजी, डीजीपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत प्रस्तुत कर एफआईआर दर्ज करने के सम्बंध में कार्यवाही की मांग की गई थी।

उक्त मामले के सम्बंध में खरसिया एसडीओपी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। उक्त मामले की जांच के लिए बयान दर्ज कराने गोपाल राठौर पिता स्व. दुखीराम राठौर को 13 मार्च को खरसिया एसडीओपी कार्यालय पहुंच के बयान दर्ज करने के लिए लिखा गया है। उक्त मामले में खरसिया थाना प्रभारी की मुश्किलें कम होती नजर नही आ रही है।’

Related Posts

Leave a Comment