रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग में फिर हुआ हादसाः तेज रफ्तार हाईवा चालक ने स्कूटी सवार युवती को मारी जोरदार ठोकर, हुई मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

by Kakajee News

रायगढ़। मंगलवार की सुबह रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग में एक तेज रफ्तार भारी वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार एक युवती को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में युवती की मौत हो गई। घटना के बाद फरार वाहन चालक को पुलिस गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जुटी हुई है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह तकरीबन 8 बजे रायगढ़-घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर उर्दना तिराहा के पास एक 14 चक्का हाइवा क्र. ओडी 16 जी 0478 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार युवती अलका पिता जगतराम एक्का 22 वर्ष को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। जिससे हाईवा के पिछले चक्के की चपेट में आकर युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायल युवती को के.जी. अस्पताल लेकर गए। जहां मौके पर उपस्थित ाक्टरों ने यवती को मृत घोषित कर दिया।


सड़क दुर्घटना के संबंध में मृतका की बहन ने बताया कि अलका एक्का रोजाना की भांति अपनी स्कूटी से भगवान में स्थित हुंडई शो रूम काम करने जा रही थी। इसी दौरान उर्दना तिराहा के पास हाईवा की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।


दिनदहाड़े घटी इस सड़क दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक बीच सड़क में ही वाहन छोड़कर फरार हो गया था इस मार्ग में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटाकारी वाहन को अपने कब्जे लेकर यातायात व्यवस्था को पुनः दुरूस्त कराया गया जिसके बाद ही इस मार्ग में वाहनों को आवागमन सुचारू रूप से हो सका।


घटना के कुछ देर बाद सिटी कोतवाली पुलिस आरोपी वाहन चालक को हिरासत में लेकर धारा 304 एक तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Posts

Leave a Comment