BIG BREAKING 2 मासूमों की डूबने से दर्दनाक मौत, अवैध उत्खनन से बने तालाब में हुई घटना, ग्रामीणों में भारी आक्रोश…. पढिये पूरी खबर

by Kakajee News


रायपुर। अवैध उत्खनन से बने तालाब में 2 मासूमों के डूबकर मृत्यु हो गई। घटना के बाद से गांव के ग्रामीणों में भारी आक्रोश की लहर देखी जा रही है। मामला राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।


रायपुर के तुलसी गांव में 2 मासूमों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा कि दोनों बच्चे तुलसी गांव के सरकारी स्कूल की पहली क्लास में पढ़ते थे , जिसमे एक का नाम गगन यादव 6 साल और दूसरे का नाम यश यादव 6 साल , इन दोनों की डूबने से मौत हो गई।

स्कूल में मध्यान भोजन के बाद से दोनो बच्चे गायब हो गए थे । कई घंटे बाद इन दोनों की लाश मिली। गांव में अवैध उत्खनन से बने तालाब में डूबने से 2 बच्चो की मौत के बाद हुई ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की सूचना के बाद मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

Related Posts

Leave a Comment