फर्जी नाम एवं डिग्री के सहारे मरीजों का उपचार करने वाला डॉक्टर पकड़ाया, 01 साल से श्री राम हॉस्पिटल में काम कर रहा था, पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

कसडोल। कसडोल थाना पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया पुलिस ने फर्जी नाम एवं डिग्री के सहारे इलाज करने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया गया आरोपी द्वारा स्वयं को वरिष्ठ निश्चेतना विशेषज्ञ के रूप में प्रस्तुत किया जाता था फर्जी डॉक्टर कसडोल स्थिति आद्या हॉस्पिटल में इलाज करने पहुंचा था हॉस्पिटल में “ऑन कॉल” पर उपलब्ध होने का जाल फैलाया था आरोपी फर्जी डॉक्टर पिछले 01 साल से श्री राम हॉस्पिटल बलौदाबाजार में काम कर रहा था संपूर्ण जांच में आरोपी के पिछले काफी समय से लोगों का इलाज करने एवं प्रैक्टिस करने का भी पता चला है पूछताछ पर बलौदाबाजार, भाटापारा एवं रायपुर के कई प्रतिष्ठित हॉस्पिटल में आरोपी के काम करने का पता चला है फर्जी डॉक्टर के अन्य हॉस्पिटल में भी काम करने के संबंध में जांच जारी है ।

 

कसडोल थाना प्रभारी के.सी. दास ने बताया कि डॉ आर.एस.जोशी, डायरेक्टर आद्या हॉस्पिटल कसडोल द्वारा लिखित आवेदन देकर श्याम कोसले नामक व्यक्ति के फर्जी डिग्री के सहारे मरीजों का इलाज करने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराया गया। जांच में आरोपी श्याम कोसले द्वारा फर्जी नाम पता डॉक्टर गौरी श्याम नंदा पिता राधेश्याम नंदा निवासी पुरुषोत्तमपुर जिला जयपुर उड़ीसा के नाम से स्वयं को निश्चेतना विशेषज्ञ डॉक्टर के रूप में प्रस्तुत करना पाया गया।

 

साथ ही जांच क्रम में आरोपी द्वारा फर्जी सर्टिफिकेट देकर अस्पताल में‌ “ऑन कॉल” के माध्यम से फर्जी डॉक्टर बनकर, धोखा देकर फर्जी तरीके से डॉक्टरी सेवा देने प्रतिरूपण द्वारा छल करना तथा गलत दस्तावेज देकर अस्पताल प्रबंधन एवं आम लोगों को गुमराह कर छल करना पाया गया। जांच पर आरोपी के विरुद्ध थाना कसडोल में विभिन्न धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को आज विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

Related Posts

Leave a Comment