दंतैल ने फसलों को फिर पहुंचाया नुकसान, आधे दर्जन से अधिक गांव में दहशत का माहौल, गजराज क्षेत्र में ही कर रहा विचरण

by Kakajee News

कांकेर। छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। इसी क्रम में बीती रात कांकेर जिले के सीमा में एक दंतैल हाथी ने फसलों को जमकर नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथी से दूरी बनाये रखने अपील की जा रही है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कांकेर जिले की सीमा में पहुंचा एक दंतैल हाथी पहुंच गया। चारामा वन परिक्षेत्र के ग्राम हाराडुला में एक दंतैल हाथी पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

 

हाथी के गांव पहुंचने के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही साथ आसपास के लगभग 6 से अधिक ग्रामीण इलाको को भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

जंगली हाथी ने यहां फसलों को जमकर नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग के अनुसार अभी जंगली हाथी चारामा वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। वन विभाग जंगली हाथी पर निगरानी रखते हुए ग्रामीणों को जंगल तरफ से जाने से रोका जा रहा है ताकि इस क्षेत्र में किसी प्रकार की जनहानि की घटना घटित न हो।

Related Posts

Leave a Comment