ट्रेलर चालक ने बाईक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, इस गांव के रहने वाले हैं मृतक….पढिये पूरी खबर

by Kakajee News

चंद्रपुर। गुरूवार की सुबह रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग में चंद्रपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में दोनों ही युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया था जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के समझाईश व मृतक के परिजनों के तत्काल मुआवजा राशि दिये जाने के बाद जाम समाप्त हुआ।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नवगठित शक्ति जिले के अंतर्गत आने वाले चंद्रपुर के पास गुरूवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए चंद्रपुर आरटीओ चैक के पास सारंगढ़ से रायगढ़ की ओर जा रही ट्रेलर ने बाईक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।

 

यह दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि एक युवक के कई टुकड़े हो गए वहीं एक अन्य युवक ट्रेलर के पहियों के नीचे फंसा रहा। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में मृत युवक गोपालपुर और मिरोनी गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस दुर्घटना में मृत युवकों का नाम पता नही चल सका है।

गुरूवार की सुबह घटी इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो उठे और देखते ही देखते मौकें पर भारी भीड़ जुट गई और मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता राशि दिये जाने की मांग पर चक्काजाम शुरू कर दिया गया।

 

कई घंटे बीतने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस टीम व प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा मुआवजा राशि के रूप में दोनों मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रूपये दिये जाने के बाद लोगों ने चक्काजाम समाप्त किया जिसके बाद ही इस मार्ग में वाहनों को आवागमन फिर से चल सका।

Related Posts

Leave a Comment