ओडिशा से एमपी ले जा रहे थे गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 9 लाख का गांजा और कार जब्त

by Kakajee News

कवर्धा. गांजा की अवैध रूप से तस्करी करते 3 अंतरराज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुखबिर की सूचना पर बोड़ला पुलिस ने रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे 30 पर नाकेबंदी कर कार को पकड़ा. कार से 91 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 9 लाख रुपए बताया जा रहा. यह मामला कवर्धा जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र का है.

पकड़े गए आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के जबलपुर ले जा रहे थे. तीनों आरोपी का नाम नरसी लाल, राहुल चौधरी, रोहित है. तीनों राजस्थान का रहने वाला है. सभी के खिलाफ बोड़ला थाना में नोरकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

Related Posts

Leave a Comment