135
रायगढ़ । कला एवं संस्कारधानी रायगढ़ में दिनांक 14 से 18 अप्रैल तक पहला अंतर्राष्ट्रीय फिडे रेटिंग ओपन महिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन अग्रोहा भवन, रायगढ़ में किया जा रहा है जिसमें सभी आयु वर्ग की बालिका / महिला शतरंज खिलाड़ी सम्मिलित हो सकेंगे। प्रतियोगिता में कुल पुरस्कार राशि 50,000/- रू. नगद एवं 11 ट्रॉफी प्रदान की जावेगी।
प्रतियोगिता में देश भर से महिला शतरंज खिलाड़ी सम्मिलित हो रहे हैं .संघ के पदाधिकारी अबरार हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया की इस प्रतियोगिता में विश्व शतरंज संघ फिडे से रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी भी सम्मिलित होंगे, जिससे अनरेटेड सामान्य खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होकर रेटिंग प्राप्त खिलाडियों के विरूद्ध जीत अथवा बराबरी हासिल कर अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त कर सकेंगे।
रायगढ़ जिले एवं प्रदेश के महिला शतरंज खिलाड़ियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है, अतः सभी महिला शतरंज खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु रायगढ़ जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल द्वारा अपील की गई है।
