कई बाइकों में अचानक लग गई आग, पुलिस के जवान भी आग बुझाने में नजर आए

by Kakajee News

रायपुर. छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में कल देर रात थाने के पास खड़ी कई बाइकों में अचानक से आग लग गई आग की लपटे इतनी ज्यादा थी की पुलिस के जवान भी आग बुझाने में नाकाम नजर आए.

महज कुछ ही देर में कई वाहन जलकर राख हो गए आग किसने या किन कारणों से लगाई, इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मामला रायपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना परिसर का है। आगजनी की घटना तड़के तीन बजे के करीब हुई। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. करीब एक से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन आग पर काबू पाने तक कई वाहन जलकर खाक हो चुके हैं।

घटना के वक्त थाने में पुलिस स्टाफ मौजूद था। लेकिन बाइक में आग कब लग गई इसका किसी को पता नहीं चला। शहर कोतवाली थाना परिसर में एक पुलिस आवासीय भवन भी है। यहां पुलिसकर्मियों का परिवार रहता है। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है पूरी घटना कैसे हुई पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है….

Related Posts

Leave a Comment