Big Breaking News आईईडी विस्फोट से 10 डीआरजी जवान सहित चालक की मौत

by Kakajee News

दंतेवाड़ा। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से निकलकर सामने आ रही है जहां लैंडलाइन ब्लास्ट होनें की घटना में वाहन चालक सहित 11 जवान शहीद हो गए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर शोक जताते हुए शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की है।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा जिले में नक्सली विरोध अभियान के लिये डीआरजी बल पर नक्सलियों के लैंडलाइन ब्लास्ट में 11 जवानों के शहीद हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी इस घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में पिकअप वाहन बैठे 10 जवान शहीद हुए हैं। साथ ही पिकअप वाहन के ड्राइवर की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई है।

 

शहीदों में डीएफ और सीएफ के जवान इस दुर्घटना में शहीद हुए हैं पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि दंतेवाड़ा के अरनपुर मैं इस घटना में 11 जवान शहीद हो गए हैं। यहां जवान गश्त के बाद वापस लौट रहे थे जब यह गस्त पर गए थे तो यह जवान पैदल गए हुए थे लेकिन लौटते टाइम थकान के कारण एक पिकअप वाहन में लिफ्ट लेकर वापस कैंप की ओर आ रहे थे इसी दौरान नक्सलियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।

इस घटना में सुरक्षा के 10 जवान और एक ड्राइवर सहित 11 लोगों की मौत की पुष्टि दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक ने कर दी है। 11 जवानों की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर शोक जताते हुए शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की है।

पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने कहा कि दंतेवाडा के अरनपुर में पुलिस वाहन पर नक्सलियों ने कायरता दिखाई है, इस हमले में शहीद हुए डीआरजी के 10 जवान और एक चालक की शहादत को नमन करते हुए मै ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणो में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Posts

Leave a Comment