रायगढ़। राजस्व वसूली में बेहतर प्रदर्शन के बाद नगर निगम महापौर श्रीमती जानकी काटजू एवं निगम कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने राजस्व विभाग के सभी कर्मचारियों को उनके अच्छे कार्य प्रदर्शन के लिए बधाई दी विगत 5 वर्षों की तुलना में नगर पालिक निगम रायगढ़ में इस वर्ष 2022- 23 में रिकॉर्ड 93.8% संपत्ति कर की वसूली 31 मार्च 2023 तक वसूल गया। इस वर्ष नगर निगम रायगढ़ को द्वारा 14 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि संपत्ति कर के रूप में वसूली की गई निगम क्षेत्र में समस्त भवन, भूमि, व्यवसायिक परिसर का सर्वे कार्य विगत 2010 के बाद इस वर्ष 2023 में हुआ
निगम के राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की टीम गठित कर सघन सर्वेक्षण किया गया नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने राजस्व में बढ़ोतरी के लिए निगम के राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की लगातार बैठक लेकर कार्य की मॉनिटरिंग करते रहे राजस्व वसूली में वृद्धि एवम निगम कोष को बढ़ाने लगातार सभी कर्मचारियों मार्गदर्शन करते रहे अब जल्द ही निगम के समस्त करों का भुगतान भी ऑनलाइन करने की प्रक्रिया में है जल्द ही शहर वासियों को निगम के समस्त प्रकार के कर का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से करने की सुविधा भी प्राप्त होगी जिससे दूरदराज में रह रहे या किसी कारणवश निगम कार्यालय नहीं पहुंच पाने वाले लोगों को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा मिल सकेगी विगत 5 वर्षों में निगम के संपत्ति कर के इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ वसूली होने पर महापौर श्रीमती जानकी काटजू एवं कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने राजस्व विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों को उनके अथक प्रयास और कार्य की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया राजस्व निरीक्षक हर मौसम में अपनी कार्य के प्रति ईमानदारी से डटे रहे जिसका परिणाम इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ राजस्व वसूली के रूप में रायगढ़ नगर निगम को प्राप्त हुआ निगम के सभी राजस्व निरीक्षकों ने इस वर्ष बेहतर वसूली के लिए निगम कमिश्नर को उनके सफल मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया और सभी ने कहा कि हमें खुशी है कि हमे आपके जैसा एक अच्छा लीडर मिला जिनके मार्गदर्शन में कार्य करके हम यह टारगेट को पूरा करने में सफल हुए। सभी कर्मचारियों ने महापौर एवम निगम कमिश्नर को आभार व्यक्त किया।
महापौर जानकी काटजू ने शहर वासियों को साधुवाद किया एवम कहा की रायगढ़ की जनता ने समय पर संपत्ति कर का भुगतान कर एक अच्छे नागरिक होने का फर्ज निभाया आप सभी रायगढ़ वासी का साधुवाद के पत्र है।
136
