जंगली भालू ने दो महिलाओं को किया लहूलुहान, गंभीर अवस्था में अस्पताल में उपचार जारी, इस गांव की हैं दोनों महिलाएं…..

by Kakajee News

धमतरी। तेंदुपत्ता तोड़ने जंगल गए दो महिलाओं पर झाड़ियों में छुपे अचानक हमला कर दिया। दोनों महिलाओं को गंभीर अवस्था में जिला अस्पतार में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह धमतरी जिले के ठोठाझरिया निवासी मालती मारकाम और सोनिया कुंजाम तेंदुपत्ता तोड़ने जंगल गए हुए थे। जहां झाड़ियों में छुपे एक भालु ने उन दोनों पर अचानक हमला कर दिया।

पास ही मौजूद अन्य लोगों के द्वारा हो हल्ला कर जंगली भालु को भगाया गया जिसके बाद दोनों महिलाओं को लहुलूहान अवस्था में सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर गए जहां दोनों की हालत गंभीर होनें की दशा में उन्हें धमतरी जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया हैं जहां उनका उपचार जारी है।

Related Posts

Leave a Comment