रायगढ़। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहा है वैसे वैसे दोनों ही पार्टियो में राजनीति सियासी तूफान बढ़ते जा रहा है। उस तारतम्य में भाजपा नेता आकाश शर्मा ने वर्तमान विधायक प्रकाश नायक के ऊपर निशाना साधते हुए कहा है कि विधायक प्रकाश नायक को रायगढ़ के विधायक बने चार साल से ज्यादा हो चुका इन चार सालों में एक भी वृहद और बड़ा कार्य जनता को देखने नही मिला, विधायक के कार्यो से उनके ही दल के नेता संतुष्ट नही है तो जनता क्या संतुष्ट होंगे।
विधानसभा में कांग्रेस नेताओ द्वारा अपने अपने टिकिट की दावेदारी मजबूती से पेश की जा रही है। कांग्रेस नेता शंकर लाल अग्रवाल अपने जनसंपर्क में अपने ही पार्टी के विधायक की कार्यो का खामियां निकालते है।
विधायक अपने कार्यो का बखान करते है। सच क्या है और झूठ क्या यह तो सोचने की बात है। सत्ताधारी पार्टी में रहते हुए जब सत्ता दल के नेता विधायक की खामियां बताने लगे तो समझो सभी की कुर्सी डगमगा रही है। इसी के साथ भाजपा नेता आकाश ने कहा कि विगत माह विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार निश्चित है।
असंतुष्ट विधायक के कार्यकाल की निंदा विधानसभा के कोने कोने पर हो रही है। जनता ने मन बना लिया है कि आने वाले दिनों भाजपा का विधायक ला कर अपने छेत्र में विकास की गाथा लिखेगी।
