@lightskyblue-lion-947147.hostingersite.com धमतरी। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से आ रही है। जहां स्कूटी सवार महिला नर्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर अपनी ड्यूटी करके घर वापस लौट रही स्टाफ नर्स सुनीता प्रकाश की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि धमतरी शहर के एनएच 30 रायपुर रोड़ पुराना यातायात चैकी के पास अचानक उनकी गाड़ी के आगे बंदर के आ जाने के कारण उनकी स्कूटी का बैलेंस बिगड़ा और फिर सड़क में गिर कर घायल हो गई थी।
आसपास के लोगों के द्वारा उन्हें तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां सिर में गंभीर चोट आने की वजह से डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है और इसी दिन सड़क दुर्घटना में एक नर्स की मौत हो जाने की घटना के बाद अस्पताल परिसर एवं मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
