अखंड सुहाग के लिए वट सावित्री व्रत रखीं  सुहागिन महिलाएं 

by Kakajee News
रायगढ़। जेठ अमावास पर वट सावित्री व्रत का परिपालन सुहागिन महिलाएं अपने अखंड सुहाग की रक्षा के लिए कर रही हैं। रायगढ़ पूर्वांचल के प्रायः सभी गांवों में प्रातः से ही स्नान ध्यान के बाद  जेठ की चिलचिलाती दुपहरी में तालाबो में स्थित वट वृक्ष की पूजा परिक्रमा रक्षा सूत्र बांधने के लिये महिलाओं की लंबी कतार लगी हुई थी ।
रियासत कालीन गांव लोइंग के शिव मंदिर तालाब स्थित वटवृक्ष के नीचे गांव की महिलाएं एकत्रित होकर सामुहिक रूप से वट सावित्री व्रत का परिपालन किया । शिव मंदिर में शिवजी को जलाभिषेक करने के बाद वट वृक्ष के नीचे बैठकर सावित्री व्रत कथा सुनी । इसके बाद अपने अपने घरों में जाकर अपने पतिदेव की पूजा तिलक आरती करने के बाद व्रत तोड़ी  लेकिन 24 घण्टे तक फलाहार में ही रहती है ।
ग्राम लोइंग में जिला पंचायत सदस्या श्रीमती संगीता गुप्ता ने वट सावित्री व्रत पर सभी व्रती महिलाओं को उनके अखंड सुहाग के लिये शुभकामनाएं दी ।ज्ञात हो कि वट सावित्री व्रत हेतु  स्थानीय लोइंग तालाब स्थित वटवृक्ष पर चबूतरा निर्माण हेतु श्रीमती संगीता गुप्ता द्वारा स्वयम के खर्च से बनाया गया है। स्थानीय सुहागिन महिलाओं में पूजा के लिए काफी उत्साह देखी गयी ।सभी महिलाओं ने सजधजकर हर्षोल्लास के साथ वट सावित्री व्रत का पालन किया ।

Related Posts

Leave a Comment