अंबिकापुर। लगातार बढ़ती गर्मी से न केवल इंसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है बल्कि वन्यप्राणियों को भी गर्मी से कई तरह का सामना करना पड़ता है, जिससे वो घने जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों में पहुंचने लगते है, और यहां पहुंचते ही या तो उनकी मौत हो जाती है या फिर वे किसी मुसीबत में फस जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अम्बिकापुर में सामने आया है। जगह कुएं में एक हिरण गिर गया है। वन विभाग की टीम उसे निकालने में जुटी हुई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर वन परीक्षेत्र के रेलेव स्टेशन के पास जंगल से भोजन और पानी की तलाश में भटककर आया हिरण कुएं में गिर गया। इस घटना की जानकारी लगते ही हिरण को देखने मौके पर लोगो की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच कर कुएं में गिरे हिरण को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है।
क्षेत्र के लोगो ने काकाजी डॉट कॉम को बताया की गर्मी के दिनों में ही खास कर वन्यप्राणी जंगलों से निकलकर बाहर आ जाते हैं। अगर उन्हें जंगलों में ही भोजन और पानी पर्याप्त मात्रा में मिले तो वे कभी बाहर आते ही नही और न ही किसी भी वन्यप्राणी की मौत होती न ही इस तरह की घटना।
