160
जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिला जेल के अंदर बंदियों के बीच आज जमकर मारपीट और हंगामा हो गई। जेल में अचानक छापेमारी होने से पूरा माहौल बिगड़ गया है। इस दौरान कई बंदियों को चोट आई है।
जेल में मारपीट से घायल बंदियों ने पुलिस पर पैसे लेकर जेल में बंद कैदियों के सामान पहुंचाने का आरोप भी लगाया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम जॉच में जुट गई है। सजा यापता और विचाराधीन बंदियों के बीच आपस में मारपीट करने के बाद जेल में भूख हड़ताल शुरु हो गया था। प्रशासन ने आज छापा मारकर जेल से कई आपत्ति जनक सामान बरामद किया था जिसके बाद से यहा हंगामा शुरू हो गया और मारपीट की घटना में कुछ कैद घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है।
