जशपुर। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से निकलकर सामने आ रही है जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले श्रीटोली मार्ग में बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार क्रमांक ओडी 14 एच 7099 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में जहां कार के परखच्चे उड़ गए वहीं वाहन में सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद आसपास लोगों के भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद राहगिरों ने इस दुर्घटना की जानकारी पुलिस में दी।
सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही कुनकुनी थाने की पुलिस टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाते हुए घायलों को उपचार हेतु कुनकुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। कार के नंबर से अंदेशा जताया जा रहा है कि कार में सवार लोग ओडिसा के होंगे। लेकिन वे कहां जा रहे थे इसकी जानकारी नही मिल सकी है। बहरहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
