Breaking News जंगली हाथी के हमले से फिर एक महिला की मौत, लगातार जारी है उत्पात, तीन जंगली हाथियों का दल कर रहा विचरण

by Kakajee News

सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिले में एक लंबे अर्से से जंगली हाथियों का आतंक व्याप्त है। जंगली हाथियों के द्वारा आए दिन किसानों की फसलों के अलावा इंसानों के साथ आमना-सामने होनें की घटना में इंसानों को कुचलकर मौत के घाट उतारा जा रहा है। इसी क्रम में सुरजपुर में बीती रात जंगली हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुरजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कल्याणपुर में जंगली हाथी ने एक महिला को उसके ही घर के पास कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद वन अमला और लटोरी पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई। बताया जा रहा है इस क्षेत्र में एक लंबे अर्से से जंगली हाथियों का उत्पात जारी है और अभी वर्तमान इस क्षेत्र में तीन जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

लगातार बढ़ते जंगली हाथियों के आतंक को देखते हुए वन विभाग गांव-गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को जंगल की ओर नही जाने और गांव में हाथी आने पर उससे दूरी बनाये रखने की बात कही जाती है। इसके बावजूद हाथी और इंसानों का आमना-सामना हो जाने के बाद जंगली हाथी के हमले से इंसानों की मौत की घटनाएं सामने आ रही है।

Related Posts