BIG BREAKING NEWS राधे डेकोर में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने में जुटी, लाखों का नुकसान होनें का अंदेशा….WATCH VIDEO

by Kakajee News

रायगढ़। इस वक्त की बड़ी खबर शहर के रामनिवास टाकीज के पीछे से निकलकर सामने आ रही है। जहां स्थित राधे डेकोर में भीषण आग लगने की घटना से लाखों का सामान जलकर राख हो गई है। आगजनी की घटना की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की प्रयास में जुटी हुई है। अभी तक जानकारी के मुताबिक इस आगजनी की घटना से लाखों रूपये के नुकसान होनें की आशंका जताई जा रही है।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर तकरीबन ढाई बजे के आसपास शहर के रामनिवास टाकीज के पीछे स्थित राधे डेकोर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते इस आग ने भयावह रूप अख्तियार कर लिया। इस दौरान दुकान में एक ही व्यक्ति मौजूद था। उसने बताया कि जब वह दुकान में था तभी एक आग की गोले की तरफ कुछ गोदाम में आकर गिरा वह कुछ समय पाता उससे पहले ही वहां रखे लकड़ियों में जोरदार आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर रख हो गया। आगजनी की जानकारी मिलते ही नगर निगम की फायर बिग्रेड की टीम और पुलिस आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है। आसपास के लोगों ने बताया कि अगर जल्द ही इस आग पर काबू नही पाया गया तो इस दुकान के ठीक बगल में शराब दुकान है अगर आग लग गई तो यह आग और भी भयावह रूप अख्तियार कर सकता है इस बात से इंकार नही किया जा सकता।

Related Posts