Breaking News यात्रियों से भरी बस रेलवे के ओवर ब्रिज से टकराई, 20 से अधिक लोग थे सवार, 2 की हालत गंभीर

by Kakajee News

रायगढ़। इस वक्त की बड़ी खबर रायगढ़ जिले के घरघोडा से मिल रही है, जहां तेज रफ्तार यात्री बस रेलवे के ओवर ब्रिज से टकरा गई इस घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए जिसमे 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

इस संबंध में काकाजीडॉटकाम को मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह रायगढ़ से लैलूंगा जा रही बदन बस क्रमांक सीजी 13 एबी 7596 का चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और घरघोडा के ही दर्रीडीपा के पास ओवर ब्रिज के पुल से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

काकाजीडॉटकाम को मिली जानकारी के अनुसार बस का चालक के नींद में होने की वजह से यह घटना घटी है, इस घटना में 2 यात्री रेलवे ट्रेक में गिरने से गंभीर हुए हैं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बस के रेलवे ओवर ब्रिज से टकराने की घटना के बाद बस में सवार घायलों के चीख पुकार से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।जिसके बाद आसपास के ग्रामीण घायलों की मदद करने पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस के जरिये घरघोडा अस्पताल ले जा कर भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इस घटना के बाद से बस चालक मौके से फरार होना बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

 

Related Posts