रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी तारतम्य में 17 सितम्बर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना विधानसभा तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर संबंधित थाना क्षेत्रों के अलग – अलग स्थानों में अवैध रूप से शराब बिक्री व तस्करी करते कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 163 पौवा शराब कीमती लगभग 20,000/- एवं शराब परिवहन मंे प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
