कुल्हाडी से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, अपने ही सगे छोटे भाई को मारने दौड़ाया, उसने किसी तरह बचाई जान, पढ़ें पूरी खबर

by Kakajee News

अंबिकापुर। पत्नी पर चरित्र शंका का आरोप लगाते हुए पति के द्वारा कुल्हाडी मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी के द्वारा बीच बचाव कर रहे छोटे भाई को भी मारने से लिये दौड़ाया मगर किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचा ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है, पति उसकी पतसाजी में जुटी हुई है। मामला अंबिकापुर के बतौली थाना क्षेत्र का है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सेदम के सेमरपारा निवासी प्यासो बाई 35 साल अपने पति प्रभुनारायण मंझवार के 37 साल के साथ रहती हैं उसके 4 छोटे बच्चे हैं। उनका देवर भी उन्हीं के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रभुनारायण का लगता था कि उसकी पत्नी का किसी और व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर अक्सर उनमें विवाद की स्थिति निर्मित होनें के बाद झगड़ा होता था।


गुरूवार की देर रात भी दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया और प्रभुनारायण ने अपनी पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। अगले दिन शुक्रवार को भी आरोपी ने अपनी पत्नी पर चरित्र शंका का आरोप लगाते हुए उसे पीटने लगा। जिसके बाद खुद को बचाने के लिये शोर मचाते हुए पत्नी खलिहान की तरफ भागी, आरोपी यहां भी महिला के पीछे-पीछे कुल्हाडी लेकर पहुंचा और पत्नी के गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कुल्हाडी के वार से बुरी तरह घायल पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


आरोपी के द्वारा पत्नी की हत्या करने के बाद अपने सगे छोटे भाई को भी मौत के घाट उतारने के उद्देश्य से कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाया परंतु उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बतौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाते हुए आरोपी के भाई की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


इस संबंध में बतौली थाना प्रभारी प्रमोद पांडे ने बताया कि मृतक महिला और आरोपी के 4 बेटियां है, इनमें से दो सेदम में रहकर पढ़ाई करती है और दो बांसाझाल में रहती है। चरित्र शंका की वजह से दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहता है। घटना के बाद से आरोपी लोटा जंगल की ओर फरार हो गया है। पुलिस उसकी पतासाजी में जुटी हुई है। इससे पहले भी आरोपी हत्या के प्रयास मामले में जेल में सजा काट चुका है।

Related Posts

Leave a Comment