रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(क्राईम) अभिषेक महेश्वरी के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में महिला से बलात्संग के मामले में आरोपी को कुछ ही घंटों में पकड़ने में उरला पुलिस कामयाब रही।
दो महीने पूर्व रात्रि 9 बजे गाजीनगर निवासी महिला घर में अकेले थी तभी मोहल्ले के रहने वाले देवा पैकरा नामक 30 वर्षीय व्यक्ति के द्वारा घर में अकेली महिला का फायदा उठाते हुये घर में घुसकर बलात्संग किया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना में धारा 376,506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पीड़िता से आरोपी के बारे में पूछताछ पश्चात् उरला पुलिस अपराधी की धरपकड़ के लिये शीघ्र घटनास्थल रवाना हुई।
आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसे काफी प्रयास के बाद पकड़ने में उरला पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में कई चोरी के मामले दर्ज है।
