CG News: – मारुति शोरूम में जमकर बवाल, महिला कर्मचारी ने CEO पर फेंकी स्याही, छेड़छाड़ का आरोप लगाकर जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Picture of kakajee

kakajee

 

CG News: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित नेहरू नगर के Maruti Suzuki शोरूम में शुक्रवार को उस वक्त माहौल गरमा गया, जब एक महिला कर्मचारी ने कंपनी के CEO पर छेड़छाड़ और गलत हरकत करने का आरोप लगाते हुए उनके चेहरे पर स्याही फेंक दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने पुलिस की मौजूदगी में ही CEO को थप्पड़ मार दिया और लात भी चला दी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Bhilai भिलाई। नेहरू नगर स्थित मारुति सुजुकी शोरूम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे कंपनी के CEO का महिला कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही CEO ऑफिस के भीतर पहुंचे, तभी एक महिला कर्मचारी अचानक उनके सामने आई और चेहरे व शर्ट पर स्याही फेंक दी।

स्याही फेंकने के बाद महिला का गुस्सा और बढ़ गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि उसने CEO को थप्पड़ मारा और फिर लात भी चला दी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी बीच-बचाव करते रहे, लेकिन महिला लगातार आक्रोश जताती रही। इस दौरान शोरूम के कर्मचारी सकते में आ गए और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

घटना के वक्त सबसे बड़ी बात यह रही कि मौके पर कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। ऐसे में पुरुष पुलिस अधिकारी ही महिला को समझाने और स्थिति संभालने की कोशिश करते नजर आए। वहीं शोरूम में मौजूद दूसरी महिला कर्मचारी भी पूरी घटना देखती रहीं, लेकिन किसी ने बीच में आकर रोकने की कोशिश नहीं की।

कई महिला कर्मचारियों ने भी दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के अनुसार, सिर्फ एक महिला कर्मचारी ही नहीं बल्कि शोरूम में काम करने वाली तीन से चार अन्य महिला कर्मचारियों ने भी CEO के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। आरोप है कि CEO का व्यवहार लंबे समय से महिला स्टाफ के प्रति ठीक नहीं था और कई कर्मचारी इससे परेशान थीं।

घटना के बाद पुलिस ने CEO को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच CSP स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद भिलाई में यह मामला चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें