नेता खा गए मुआवजे का पैसा,बैंक मैनेजर की साठगांठ से किसान के साथ की गई 65 लाख की ठगी, किसान को मिला था कलमा बैराज का मुआवज़ा

by Kakajee News

रायगढ़। कलमा बैराज के प्रभावित 314 किसानों को 10 साल के बाद मुआवजे की राशि जारी तो हुई लेकिन इस राशि पर उसी सरकार के नेताओ ने डाका डाला है जिस सरकार ने लंबे इंतेज़ार के बाद आखिरकार किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा दिया है। सैकड़ो किसान आज मुआवजे के नाम पर ठगे जा चुके है। एक ताजातरीन मामला रायगढ़ में देखने को मिला।

 

दरअसल रायगढ़ निवासी एक किसान की जमीन जांजगीर जिले के कलमा बैराज में चली गई।किसान मुआवजे की राशि प्राप्त करने के लिए चंद्रपुर के अपने एक परिचित से सम्पर्क किया। उक्त व्यक्ति ने किसान को उस क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि व हाई कोर्ट के एक कथित नामी वकील से मिलवाया।

 

अब तीनो ने मिलकर भोले भाले किसान के अनपढ़ होने का फायदा उठाया। रायगढ के किसान का सारंगढ़ के एक निजी बैंक में खाता खुलवाया। बैंक में अपना मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड करवाया, चेक जारी करवाए और चेक साइन करवा के अपने पास रख लिया।

 

इस तरह से किसान से 65 लाख रुपए की ठगी को निजी बैंक के मैनेजर के साथ मिलकर अंजाम दिया गया। किसान को यह बताया ही नही गया कि उसे कितने रुपए की मुआवज़ा राशि वितरित हुई है। किसान को जब खुद के साथ ठगी होने की भनक हुई तो वह बेसुध हो गया। किसान अब अपने साथ छल करने वालो के खिलाफ शिकायत करने की बात कह रहा है।

Related Posts