कांकेर। स्कूल शिक्षा विभाग ने आज से राज्य के सभी स्कूलों को खोलने के आदेश दिए है , पिछले कई दिनों से प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया था। वही दुसरी ओर कांकेर जिले के भानुप्रतापुर जनपद पंचायत के प्राथमिक शाला करमोती में स्कूली बच्चों को मधुमक्खी ने काटने से घायल हो गए है। मधुमक्खियों के झुंड ने 12 बच्चे को डंक मारा है।
प्राथमिक शाला करमोती के सज्जे में मधुमक्खियों ने अपना छाता बना रखा था जिसके चलते बच्चे स्कूल पहुंचने के बाद मधुमक्खियों के शिकार हो गए। मधुमक्खियों के काटने से 12 बच्चे घायल हुए है। वही बच्चो की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापुर में किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सभी बच्चो की उमर 7 से 12 वर्ष बताई जा रही है और घटने के जानकारी के बाद खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर मौजूद है और बच्चो की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
गौरतलब हो की बीते साल नवंबर महीने में भी ऐसी ही एक घटना निकल कर सामने आ चुकी है जहा 13 बच्चे और एक शिक्षिका ऐसी ही एक घटना में मधुमक्खियों के शिकार हो चुके है फिर भी शिक्षा विभाग सुध नही ले रहा है। जबकि स्कूल खुलने के पहले सभी स्कूलों का विभाग के द्वारा साफ सफाई किया जाना होता है।
इस मामले में कांकेर जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन से बात किया तब उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नही है। मामले की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी से लेने की बात कही।
