ट्रेलर की ठोकर से 13 साल के बालक की मौत, ग्रामीणों ने शव को सड़क में रखकर शुरू किया चक्काजाम, पुलिस टीम मौके पर

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धौराभांठा में बुधवार की दोपहर ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक बालक को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम शुरू कर दिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धौराभांठा के शारदा मंदिर चैक के पास बुधवार की दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे ट्रेलर की चपेट में आने से राज खड़िया पिता स्व. अखय खड़िया 13 साल की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बालक जैसे ही अपने घर से निकलकर कही जाने निकला इसी दौरान एक ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद से आरोपी वाहन चालक फरार हो गया है। इस दुर्घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मौके पर ही शव को रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग में आए दिन भारी वाहनों को रेलमपेल लगा रहता है जिसकी वजह से आए दिन इस क्षेत्र में छोड़ी बड़ी घटनाएं घटित होते ही रहती है। चक्काजाम की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुट गई है।

Related Posts