119
रायपुर।छत्तीसगढ में विधान सभा चुनाव से पहले अचानक कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम को उनके पद से हटाकर बस्तर क्षेत्र के आदिवासी नेता और सांसद दीपक बैज को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी हाई कमान के आदेश के बाद मुख्य मंत्री भुपेश बघेल ने ट्विट कर नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज को बधाई देते हुए शुभकामनाए दी है। साथ साथ निवर्तमान अध्यक्ष मोहन मरकाम को सफल नेतृत्व करने के आभार जताया है।
विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस कमेटी में अचानक बदलाव को आने वाले विधान सभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है।
