BREAKING NEWS सांड के हमले से गंभीर रूप से घायल महिला की मौत

by Kakajee News

रायपुर। इस वक्त बड़ी खबर राजधानी रायपुर से मिल रही है जहां सांड के वार से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में एक बुजुर्ग महिला चंद्रमा बहरा को रविवार की सुबह एक सांड ने हमला कर सिर व पेट में गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुजुर्ग महिला के गंभीर अवस्था में उपचार हेतु डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज महिला की मौत हो गई। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि तकरीबन सप्ताह भर से अधिक समय से उनके क्षेत्र में सांड का आतंक व्याप्त है।

Related Posts