रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव नरकालो में गुरूवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो भाईयों के लिये ऐसा विवाद छिड़ा की देखते ही देखते बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की धारदार टंगिया गर्दन में वार करके सर धड़ से अलग कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची धरमजयगढ़ पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नरकालो गांव में गुरूवार की दोपहर जमीन विवाद के चलते बड़े भाई धीरसाय राठिया 41 साल का अपने ही छोटे भाई अमीर साय राठिया 40 साल की धारदार टंगिया से गर्दन में वार करके सर धड से अलग कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब मृतक अपने क्षेत्र में काम कर रहा था तभी अचानक उसका बड़ा भाई वहां पहुंचा और फिर दोनों के बीच जमीन संबंधी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया इतने में बड़े भाई धीरसाय ने देखते ही देखते निर्दयता पूर्वक अपनी ही सगे छोटे भाई पर टंगिया से वार करते हुए इस निर्मम हत्या की घटना को अंजाम दे दिया। घटना की सूचना के बाद धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है।
134
