रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र के खुरुसलेगा के लम डांड बस्ती के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेलर चालक शराब के नसे में नो एंट्री समय गलत साईड मे गाड़ी चलाने के कारण चार पहिया वाहन चालाक बाल बाल बचा। जिसके चलते आम जनता को आने जानें मे परेशानी। गांव के रहवासी पहले भी नो एंट्री के समय भारी वाहनों के आवाजाही संबंध में शिकायत कर चुके हैं इसके बावजूद वाहनों का रेलमपेल लगातार जारी है जो किसी अनहोनी घटना के बाद ही रूकना तय है ऐसा लगता है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर 3.45बजे तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लमडांड बस्ती के पहले शराबी ड्राइवर के लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क में चल रहे कुछ लोगों को कुचलते-कुचलते रह गया। आस पास के लोग बता रहे थे कि वाहन चालक नसे में था। ओड़ीसा से जिंदल पावर प्लांट तमनार भारी वाहनों कोयला लेकर जा रहा था कि बस्ती में नो एंट्री समय अन्य गाड़ी कतार में खड़े थे वह तेज रफ्तार से साइड ले कर आगे दौड़ा दिया और गलत साईड में रोड से नीचे उतर जानें के कारण फंस गया है। उसके बाद भी शराब पीने के लिए पुनः चला गया। यह रोड हमेशा स्कूली बच्चों सहित गांव के मुख्य मार्ग होने के कारण एवम भारी वाहनों की आवाजाही लगा रहता है।
