40 लाख रूपये से ज्यादा का बकाया वालों के प्लाट के आवंटन निरस्त होंगे

by Kakajee News

आवासीय प्लाट के जिन बकायेदारों पर 40 लाख रूपये से ज्यादा का बकाया है, तथा प्राधिकरण द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद भी रकम जमा नहीं कर रहे हैं, उनके प्लाट के आवंटन निरस्त होंगे।

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने बुधवार को बताया कि 50 लाख रुपये से अधिक के करीब 40 बकायेदार हैं, वही 40 लाख रूपये से ज्यादा के बकायेदारों की संख्या 50 से 60 के बीच है। उनका आवंटन निरस्त किया जा सकता है।

महेश्वरी ने बताया कि 50 लाख रूपये से ज्यादा के बकायेदारों को एक और अंतिम नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर बकाया जमा नहीं किया जाता है तो उनके प्लाट के आवंटन को निरस्त कर दिया जाए।

Related Posts

Leave a Comment