तेज रफ्तार बोलेरो की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए किया चक्काजाम

by Kakajee News

रायगढ़। तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए घर के सामने खड़े एक बुजुर्ग ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम शुरू कर दिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पड़िगांव निवासी फगनु चैहान उम्र करीब 60 साल अपने घर के पास सायकल से कहीं जाने के इरादे से निकला ही था कि रायगढ़ की तरफ से आ रहे एक बोलेरो चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया।

तेज रफ्तार बोलेरो की ठोकर से ग्रामीण की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साये ग्रामीणों ने बोलेरो में सवार दो युवकों की जमकर पिटाई करते हुए उन्हें पुलिस के हवाले करते हुए घटना स्थल पर मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए चक्काजाम शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है।

Related Posts