आज तक न्यूज चैनल की टीम की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न, नरेश शर्मा, रघुनंदन पंडा एवं गेंदलाल शुक्ला के कार्यो की हुई तारीफ

by Kakajee News

रायपुर। देश के सर्वश्रेष्ठ न्यूज चैनलों में शुमार आज तक संवाददाता सम्मेलन में आने वाले विधानसभा चुनाव की बारीकियों के अलावा विशेष खबरों पर नजर रखने के लिये राजधानी रायपुर स्थित क्लार्क्स इन सुइट्स में एक दिवसीय सम्मेलन में आज तक व छत्तीसगढ़ तक के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण टिप्स दी गई। छत्तीसगढ़ के 25 से अधिक संवाददाताओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रमुख शुम्मी राजप्पन की पहल पर पहली बार आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले संवाददाताओं में रायगढ़ से नरेश शर्मा, कोरबा से गेंदलाल शुक्ला और दुर्ग-भिलाई से रघुनंदन पंडा को बेहतर कव्हरेज तथा समाचार संकलन के लिये मंच से बधाई दी गई। यह पहला अवसर था जब छत्तीसगढ़ के दो दर्जन से अधिक संवाददाताओं के बीच रायगढ़ जिले के नरेश शर्मा सहित कोरबा के गेंदलाल शुक्ला व दुर्ग-भिलाई के रघुनंदन पंडा द्वारा लगातार समाचारों पर सक्रियता से काम करते हुए इस मुकाम तक पहुंचे।

होटल क्लार्क्स इन सुइट्स में आयोजित इस एक दिवसीय संवाददाता सम्मेलन में आने वाले विधानसभा चुनाव में बेहतरीन कव्हरेज के साथ-साथ हर पहलुओं पर नजर रखने के अलावा राजनीतिक गतिविधियों पर बारीकियों से अध्ययन कर कव्हरेज के लिये प्रेरित किया गया। साथ-साथ गांव से लेकर शहर में घटने वाली महत्वपूर्ण खबरों के हर एंगल को भी समझने के लिये अपनी टिप्स दी।

आज तक चैनल के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक स्नेहांशु शेखर, ने इस दौरान उपस्थित संवाददाताओं को देश के सर्वश्रेष्ठ न्यूज चैनल में होनें वाले कार्यो की बारीकियां समझाने हुए संवाददाओं को बताया कि छत्तीसगढ़ में आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी सक्रियता कितनी महत्वपूर्ण होगी। साथ ही साथ राजनीतिक उठापटक व प्रत्याशियों की घोषणा से लेकर मतगणना तक पूरी मेहनत के साथ टीम को काम करने के लिये प्रेरित किया और यह भी बताया कि उनकी अच्छी कार्यशैली से उनके बेहतर कव्हरेज पर भी नजर रखी जाएगी। वहीं आज तक न्यूज चैनल की डिजीटल सेक्शन की वरिष्ठ कार्यकारी संपादक सीमा गुप्ता ने भी बताया कि कैसे हर खबर के पीछे कई एंगल होते हैं और बेहतरीन एंगल को खबर के नजरिये से दर्शकों तक पहुंचाने के लिये सोंच को विकसित करना है। उन्होंने कई उदाहरण देते हुए संवाददाताओं को बताया किगांव से लेकर शहर तक कई घटनाएं ऐसी होती है, जो ग्लोबल स्तर तक पहुंचती है।

आज तक न्यूज चैनल के वरिष्ठ संपादक विश्वजीत जी ने भी संवाददाताओं की कार्यशैली की तारीफ करते हुए बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव उनकी कार्यशैली की बडी पहचान होगी और बेहतर तरीके से एक टीम नेटवर्क के साथ काम करने के लिये बारीकियों को समझना आवश्यक है और दिल्ली से उनके बीच टीम पूरा वक्त देकर यह बताने के लिये आई है कि कैसे चुनाव के दौरान खबरों पर कव्हरेज के जरिये सबसे आगे खबर को रखा जाए। वेब एवं डिजीटल संपादक नीरज गुप्ता ने कई महत्वपूर्ण खबरों का जिक्र करते हुए बताया कि खबरों के नये एंगल दर्शकों के सामने लाने से न केवल संवाददाता की कार्यशैली में निखार होगा बल्कि ज्यादा से ज्यादा विवर्श बढ़ेगे। नीरज गुप्ता ने रायगढ़ के नरेश शर्मा की कई खबरों का उदाहरण देते हुए संवाददाताओं को बताया कि कैसे खबरों में नई एंगल ढंूढकर उसे बेहतर बनाया जा सकता है। मंच से उन्होंने कई बार रायगढ़ संवाददाता नरेश शर्मा के रिपोटिंग की तारीफ की। वहीं छत्तीसगढ़ तक के नीरज कुमार ने भी हाल ही में माॅच किये गए डिजीटल प्लेटफार्म छत्तीसगढ़ तक के बेहतर कार्य के लिये संवाददाताओं को प्रोत्साहित किया और उन्हें फिल्ड में कार्य करने के लिये यह बताया कि आने वाले चुनाव में किस प्रकार डिजीटल पर कव्हरेज करके आगे रखा जाये।

दिन भर चली इस एक दिवसीय कार्यशाला में मोबाईल द्वारा बेहतरीन न्यूज कव्हरेज व उनकी बारीकियों को भी समझाया गया। न्यूज टू डे नेटवर्क की आज तक टीम के वरिष्ठ संपादकों की उपस्थिति में राजधानी रायपुर की क्लार्क्स इन सुइट्स में पहली बार आयोजित छत्तीसगढ़ के संवाददाताओं को आगे रखने के लिये स्टेट ब्यूरो हेड सुम्मी राजप्पन के कुशल मार्गदर्शन में पूरी टीम लगातार बेहतर कार्य करके आगे बढ़ रही है और स्टेट हेड सुम्मी राजप्पन ने भी अपनी पूरी टीम को पूरी एकजुटता के साथ खबरों के लिये सदैव सतर्क रहने के लिये प्रेरित किया।

Related Posts