भाजपा नेत्री सुषमा खलखो लैलूंगा विधानसभा में लगातार सक्रिय, गांव- गांव घर-घर जाकर केन्द्र की योजनाओं की दे रही जानकारी

by Kakajee News

रायगढ़। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की नेत्री सुषमा खलखो इन दिनों लगातार लैलूंगा क्षेत्र में जन संपर्क करते हुए केन्द्र सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और उन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये सतत रूप से प्रयासरत हैं।
श्रीमती खलखो विगत कई दिनों से लगातार लैलूंगा क्षेत्र में जन संपर्क कर रही है और लोगों को जागरूक करने का बीडा उठा रखा है। क्षेत्र के महिला भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बिठाकर वे अंचल में जन संपर्क के साथ-साथ केन्द्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और उनका लाभ निभाने के लिये सतत रूप से जुटी हुई है। सुषमा खलखों के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में लगातार इस सक्रियता को देखते हुए विधायक के टिकट के लिये भी उनका नाम पेनल में आने की जानकारी सामने आई है। इसी क्रम में उन्होंने लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15 ग्राम राजपुर मंडल में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष पुर्ण होनें व केन्द्रीय विकास कार्यो कि जानकारी को लेकर घर-घर जाकर योजनाओ के बारे मे जानकारी दी।

Related Posts