आशा इकबाल पत्रकार सम्मान से सम्मानित होंगी निशा मसीह, 2013 से प्रदेश की महिलाओं को दिया जा रहा यह सम्मान  

by Kakajee News

रायपुर।  हमर छत्तीसगढ़ में वर्ष 2013 से महिला पत्रकारों को सम्मानित करने का सिलसिला अनवरत चल रहा है। आशा इकबाल महिला पत्रकार सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ की 06 चुनिंदा नामों की घोषणा वरिष्ठ पत्रकार संदीप तिवारी राज एवं वरिष्ठ पत्रकार बी डी निजामी ने किया और बताया कि छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल की धर्मपत्नी आशा इकबाल की स्मृतियों को संजोये रखने के लिए महिला पत्रकारों को पत्रकारिता के प्रति प्रोत्साहन देने छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का यह एकमात्र सम्मान है। यह सम्मान इस वर्ष रायगढ़ की महिला पत्रकार निशा मसीह सहित 06 महिला पत्रकारों को कल 27 अगस्त को भिलाई में आयोजित सम्मान समारोह में दिया जाएगा।
वर्ष 2013 से अब तक 20 महिला पत्रकारों को आशा इकबाल सम्मान से नवाजा जा चुका है।इन सम्मानित महिला पत्रकार आज भी छत्तीसगढ़ के बड़े प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़कर पत्रकारिता में भागदारी निभा रही हैं। संदीप तिवारी ने बताया कि इस वर्ष 2023 के उत्तरा विदानी (महासमुंद),निशा मसीह(रायगढ़),प्रीति(लक्ष्मी)सोनी (बिलासपुर),शुभ्रा नंदी (रायपुर),अनुभूति भाकरे ठाकुर (भिलाई) तथा अनामिका बिश्वास (नारायणपुर,बस्तर)को 27 अगस्त की रात्रि 07 बजे से भिलाई नेहरू कल्चरल हाउस-सभागार,सेक्टर-वन में आयोजित ष्यादें मुकेशष्कार्यक्रम के दौरान गणमान्य अतिथियों द्वारा ष्आशा इकबाल महिला पत्रकार सम्मानष् से सम्मानित किया जावेगा।

Related Posts